Showing posts with label Rape. Show all posts
Showing posts with label Rape. Show all posts

Sunday, 15 July 2012

Dard Toh Hua Hoga...


देखकर तस्वीर उस लड़की की
जिसकी उछाल दी इज्ज़त भरे बाज़ार में
उस लड़की की तस्वीर देखकर
दर्द तो हुआ होगा 
 
देखकर इंटरवीयू उस लड़की का
जिसके मुंह से दो शब्द ना निकल पा रहे थे
उस लड़की के आंसू देखकर
दर्द तो हुआ होगा.
 
सुनकर शब्द उस व्यक्ति के
जिसने लड़की को बचाने की कोशिश में चोट खा ली
उस व्यक्ति की बेबसी सुनकर
दर्द तो हुआ होगा.
 
देखकर खामोशी उन् लोगों की
जो आस पास घेरा बनाए तमाशा देख रहे थे
उन् लोगों की नपुंसकता देखकर
दर्द तो हुआ होगा.
 
सुनकर कठोर शब्द समाज के
जो आज कोस रहे हैं खुद उस लड़की को
उस समाज के दोग्लेपन्न का हिस्सा बन
दर्द तो हुआ होगा.
 
पढ़कर इंटरवीयू  नेता महाशय का
जो दूसरी पार्टी को इसका ज़िम्मेदार मानते हैं
उस नेता के असली रंग देखकर
दर्द तो हुआ होगा.
 
और देखकर शान उन् हैवानों की
जो आज भी खुल्ले आम सड़क पर घूम रहे हैं
उन दरिंदों की हिम्मत देखकर
दर्द तो हुआ होगा.
 
दर्द तो हुआ होगा
मगर दिल बहलाने को और भी तरीके तैयार हैं.
दर्द तो हुआ होगा
मगर हर बड़ा दर्द सहने को, हर कोई लाचार है.
- Prateek